कोविड-19 : मुंबई में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में 107 नए मामले

Summary :

बीएमसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 107 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद संक्रमण का शिकार हुए लोगों की संख्या 2,043 पर पहुंच गई। विज्ञप्ति के अनुसार इसी दौरान शहर में तीन और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो चुकी है

भारत में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। इस बीच, मुंबई में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 2 हजार के पार हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में कोरोना के 107 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मुंबई में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 2,043 तक पहुंच गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
बीएमसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 107 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद संक्रमण का शिकार हुए लोगों की संख्या 2,043 पर पहुंच गई। विज्ञप्ति के अनुसार इसी दौरान शहर में तीन और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो चुकी है। बीएमसी ने कहा कि 21 अन्य लोग उपचार के बाद ठीक हो गए। अब तक शहर में कोविड-19 के 202 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। बीएमसी के अनुसार 299 लोगों को बीमारी की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वाला राज्य महाराष्ट्र है जहां  कोरोना से संक्रमितों की संख्या 2,916 तक पहुंच गई है जिसमें से अकेले मुंबई से 2,043 कोरोना के मरीज है। वहीं, राज्य में कोरोना से अबतक कुल 187 लोगों की मौत हो चुकी है और 295 लोग इस वायरस से ठीक होकर अपने घर को लौट गए हैं। वहीं,   देशभर में कोरोना से अबतक कुल 420 लोगों की जान जा चुकी है, जबिक 12,759 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 1,515 लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। 

Desk Team