चेन्नई : तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,864 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,39,978 हो गई। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को संक्रमण के ताजा मामलों में गिरावट देखने को मिली।
इसके अलावा संक्रमण के कारण 97 और मौतें होने के साथ राज्य में बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,838 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया कि अस्पतालों से 5,295 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,78,178 हो गई।
राज्य में अब 57,962 मरीजों का इलाज चल रहा है। चेन्नई में आज 1,115 नए मामले सामने आये, जिससे महानगर में संक्रमितों की कुल संख्या 98,767 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



