इंदौर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। शहर में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी सामने आ रही है। इंदौर में कोविड-19 संक्रमण के पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 78 नये मरीज मिले हैं। इसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3,260 हो गयी है। इस बात की जानकारी बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने दी।
उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दो महिलाओं समेत तीन मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में पिछले दो दिन में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 122 पर पहुंच गयी है।
वीर सावरकर की 137वीं जयंती आज, PM मोदी सहित BJP के तमाम दिग्गज नेताओं ने किया नमन
सीएमएचओ ने बताया कि जिले में कोविड-19 के 1,555 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



