मुंबई में कल नहीं होगा कोविड-19 टीकाकरण

Summary :

मुंबई में कोविड-19 टीकों की पर्याप्त संख्या में खुराक उपलब्ध नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार को नगर निकाय एवं महाराष्ट्र सरकार के केंद्रों पर टीकारकण नहीं होगा। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यहां कोविड-19 टीकाकरण के कुल 342 केंद्र हैं जिनमें 243 का प्रबंधन बीएमसी और 20का प्रबंधन महाराष्ट्र सरकार के हाथों में है।
नगर निकाय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पर्याप्त संख्या में टीकों की खुराक उपलब्ध नहीं होने के कारण बृहस्पिवार को टीकाकरण बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
मुंबई मे एक जून तक 33,24,428 कोविड टीके की खुराक दी गयी।
बीएमसी ने कहा कि उसे तीन जून को कभी भी टीके मिल जाने की उम्मीद है जिसके बाद टीकाकरण अगले दिन बहाल कर दिया जाएगा।

Shera Rajput