जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार को आतंकवादियों ने भाजपा के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने आज शाम राकेश पंडित के घर में घुसकर हमला किया। उन्होंने कहा कि राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की गोलीबारी में एक महिला भी घायल हुई है।
घटना के बाद से ही पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और वे आतंकियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक उन हमलावरों को लेकर ज्यादा जानकारी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इस घटना के बाद से कश्मीर की सियासत फिर गरमा गई है। बीजेपी नेता को पूरी सुरक्षा दी गई थी। उनकी सुरक्षा के लिए दो PSO उनके साथ तैनात रहते थे लेकिन त्राल जाते समय राकेश उन PSO को साथ लेकर नहीं गए थे और इसी का फायदा उन आतंकियों ने उठा लिया।
दूसरी ओर पुलवामा जिले के एक शिविर में आत्मसमर्पण कर चुके आतंकवादी ने पुलिस कर्मी से उसकी राइफल छीन उसी पर गोली चला दी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आतंकवादी की पहचान मोहम्मद अमीन मलिक के तौर पर हुई है जिसने कथित तौर पर दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में स्थित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के शिविर में कांस्टेबल अमजद खान से राइफल छीन उसी पर गोली चला दी।


Download Android App
Download iOS App



