देहरादून : पूरे देश में 70वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न राज्यों की झांकियां और सैन्य बलों ने अपना प्रदर्शन किया। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति भी राजपथ पर देखने को मिली। प्रदेश की झांकी में बापू के आनासक्ति आश्रम की झलक दिखी।
गांधी जी की कौसानी यात्रा से जुड़े अनाशक्ति आश्रम की ये झांकी राजपथ पर खासा आकर्षण का केंद्र रही। इस बार गणतंत्र दिवस परेड 2019 में उत्तराखंड की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। उत्तराखंड की झांकी में गांधी जी की कौसानी यात्रा से जुड़े अनाशक्ति आश्रम की झांकी दिखाई दी। इस झांकी से उत्तराखंड गोरवांवित महसूस कर रह रहा है।
वहीं, पहली बार बागेश्वर की किसी धरोहर को राष्ट्रीय झांकी में स्थान मिला है। झांकी अनासक्ति आश्रम गांधी जी की यात्रा को ही जीवंत करता है । इस झांकी के अग्रभाग में अनासक्ति योग लिखते हुए महात्मा गांधी जी की बड़ी आकृति को दिखाया गया है। बीच में कौसानी स्थित अनासक्ति आश्रम को दिखाया गया है। आश्रम के दोनों ओर पर्यटक योग व अध्ययन करते हुए नागरिकों और पंडित गोविंद बल्लभ पंत को महात्मा गांधी से वार्ता करते हुए दिखाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



