गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाये गए कर्फ्यू को 28 जून तक बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की।
सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य स्तरीय कर्फ्यू को 28 जून को सुबह सात बजे तक बढ़ाया जाएगा। सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन क्षेत्र को छोड़कर शॉपिंग मॉल में दुकानों को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच खोलने की अनुमति है। मछली बाजार भी खुल सकता है।’’
कर्फ्यू पहली बार इस साल 9 मई को लगाया गया था और तब से इसे कई बार बढ़ाया जा चुका है।
महामारी की दूसरी लहर के दौरान इस तटीय राज्य में संक्रमण दर 51 प्रतिशत तक हो गई थी, जो बाद में कम हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गोवा में शनिवार को कोविड-19 के 302 नए मामले सामने आये और नौ और मरीजों की मौत हो गई जबकि 419 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए।


Download Android App
Download iOS App



