गुवाहाटी : नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच बिगड़ती कानून व्यवस्था को संभालने के लिए बुधवार को असम के गुवाहाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया।
असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने बताया कि शाम छह बजकर 15 मिनट पर कर्फ्यू लगाया गया और यह बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा।
नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी असम की सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई और इससे राज्य में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई।


Download Android App
Download iOS App



