अर्जुन रेड्डी फेम शालिनी पांडे इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट करेंगी अपना जोरदार बॉलीवुड डेब्यू

Summary :

कुछ दिनों पहले फिल्म में रणवीर के फर्स्ट लुक का खुलासा किया गया था और इस फिल्म के लिए अब रणवीर के अपोजिट लीड रोल के लिए एक्ट्रेस फाइनल कर ली गयी है। साउथ की जानी मानी अभिनेत्री शालिनी पांडे फिल्म जयेशभाई जोरदार से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है।

 रणवीर सिंह ने करीब नौ साल पहले यशराज फिल्म्स के साथ फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब रणवीर एक बार फिर यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म जयेशभाई जोरदार में लीड रोल निभा रहे है। काफी समय से फिल्म के लिए हिरोइन की तलाश चल रही थी, जो अब खत्म हो गयी है। 
कुछ दिनों पहले फिल्म में रणवीर के फर्स्ट लुक का खुलासा किया गया था और इस फिल्म के लिए अब रणवीर के अपोजिट लीड रोल के लिए एक्ट्रेस फाइनल कर ली गयी है। साउथ की जानी मानी अभिनेत्री शालिनी पांडे फिल्म जयेशभाई जोरदार से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। 
बता दें शालिनी ने अपनी पहली तेलुगु रोमांटिक ड्रामा अर्जुन रेड्डी से जबरदस्त शोहरत हासिल की थी। ये उनके करियर की बड़ी हिट थी और इस ब्लॉकबस्टर ने देशभर में शालिनी को लोकप्रिय कर दिया था।  फिल्म के हिंदी रीमेक कबीर सिंह को भी जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी। 
यशराज फिल्म्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शालिनी को पेश किया और लिखा, “YRF के #JayeshbhaiJordaar में #ShaliniPandey @RanveerOfficial की नायिका है! #ManeeshSharma! #DivyangThakkar | @JJ_TheFilm।”
इससे पहले फिल्म में रणवीर का आगामी लुक भी काफी वायरल हुआ था।  इस फिल्म के लिए रणवीर ने अपना काफी वजन कम किया है और पोस्टर में उनके लुक को देखकर उनकी म्हणत का अंदाजा लगाया जा सकता है। रणवीर सिंह ने अपने लुक को शेयर करते हुए कैप्शन दिया था , ‘ जयेश भाई है एकदम जोरदार। 
अब देखना होगा शालिनी पांडे अपनी डेब्यू फिल्म में क्या कमाल दिखा पाती है।  शालिनी के लिए सबसे अच्छी बात है कि उनके रणवीर सिंह जैसे स्टार के अपोजिट डेब्यू करने का मौका मिला है जो बॉक्स ऑफिस अपर सफलता की गारंटी माने जा रहे है। 

Ujjwal Jain