श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित घंटा घर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमकद कट-आउट लगाया गया है। यह स्थान पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां कई लोगों को पीएम के कटआउट के साथ तस्वीरें और सेल्फी ले रहे हैं।अधिकारियों ने प्रधान मंत्री मोदी का कट-आउट एक होर्डिंग के बगल में लगाया है जिसमें एक युवा डॉक्टर को एक बुजुर्ग व्यक्ति की देखभाल करते हुए दिखाया गया है। इस कट-आउट को लेकर मोदी समर्थक काफी उत्साहित दिखाई दिए।
कर्नाटक के पर्यटक ने कहा पीएम मोदी का कटआउट देख हो रही खुशी
कर्नाटक से आए एक पर्यटक दिनेश ने कहा कि मैं दूसरी बार कश्मीर आ रहा हूं। प्रधानमंत्री का कट-आउट देखकर मुझे खुशी हो रही है। यहां बहुत विकास भी हो रहा है, जो पहले नहीं हुआ था। अब, मैं बहुत कुछ देख रहा हूं।’ यहां सड़कों, सुरंगों आदि का विकास हो रहा है और यह सब देखकर अच्छा लगता है


Download Android App
Download iOS App




