Cyclone Biparjoy: उत्तराखंड चार धाम यात्रा रूट में फिर बढ़ी टेंशन, मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट किया जारी

Summary :

उत्तराखंड चार धाम यात्रा रूट पर मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें Cyclone Biparjoy बिपोर्जॉय तूफान का आसर उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है। केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री सहित चारों धामों पर IMD आईएमडी की ओर से उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रूट पर मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें Cyclone Biparjoy बिपोर्जॉय तूफान का आसर उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है। केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री सहित चारों धामों  पर IMD आईएमडी की ओर से उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट जारी किया गया है।
तीर्थ यात्री उत्तराखंड में दर्शन को पहुंच रहे हैं
आपको बता दें ऐसे में चार धाम यात्रा रूट पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की जाती है कि वह यात्रा रूट पर जाने से पहले मौसम अपडेट जरूर लें। उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 से 15 जून तक येलो अलर्ट रहेगा। आपको बता दें कि चार धाम यात्रा का शुभारंभ होने के साथ ही एमपी, गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित देश के कई राज्यों से तीर्थ यात्री उत्तराखंड में दर्शन को पहुंच रहे हैं।
मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया
दरसअल, मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, यूएसएनगर, नैनीताल जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झक्कड़ 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। 11 जून के लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Desk Team