तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को अधिकारियों को समुद्र में मछली पकड़ने वाली 82 नौकाओं को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया। यहां विभिन्न विभाग के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्टालिन ने अरब सागर में चक्रवात तौकते के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आकस्मिकता से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया।
स्टालिन ने अधिकारियों से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की स्थिति में बचाव उपकरण तैयार रखने को भी कहा है। स्टालिन ने यह भी कहा कि तैनात राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की चार टीमें, मदुरै में (2 टीमें) और कोयंबटूर और नीलगिरी में एक-एक और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को बारिश प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
मौसम विभाग ने नीलगिरी, कोयंबटूर, डिंडीगुल और थेनी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर पर बना चक्रवाती तूफान तौकते अगले 18 घंटों में बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार कर सकता है।


Download Android App
Download iOS App



