दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मणिपुर के लिए रवाना हो गई हैं और वह दोपहर 12 बजे इंफाल पहुंचेंगी। मणिपुर रवाना होने से पहले मालीवाल ने कहा कि वह मणिपुर जाएंगी और यौन हिंसा पीड़ित लोगों से मिलेंगी। आपको बता दें स्वाति मालीवाल ने रविवार को कहा कि मणिपुर सरकार द्वारा उन्हें दौरे की अनुमति कथित रूप से नहीं दिए जाने के बावजूद वह हिंसाग्रस्त राज्य का दौरा करेंगी।मालीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया था कि मणिपुर सरकार ने उन्हें ‘‘यौन उत्पीड़न की शिकार हुई महिलाओं से मिलने के लिए राज्य की यात्रा करने की अनुमति देने से इनकार’’ कर दिया है।
मालीवाल ने रविवार को ट्वीट किया कि उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पत्र लिखकर उनके साथ बैठक करने का अनुरोध किया है।डीसीडब्ल्यू प्रमुख के रविवार दोपहर इंफाल पहुंचने की संभावना है।
मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर सरकार ने कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति के कारण मुझे अपनी यात्रा स्थगित करने पर विचार करने का सुझाव दिया था। उनके सुझाव पर विचार-विमर्श करने के बाद मैंने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंफाल जाने का फैसला किया। मणिपुर के मुख्यमंत्री से समय मांगा है। उनसे मुलाकात करूंगी और यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के पास साथ चलने का अनुरोध करूंगी।’’
Manipur Govt recommended I consider postponing my visit due to law and order situation. After deliberation on their suggestion, have decided to fly to Imphal as planned. Sought time from Manipur CM. Will meet him & request him to come along to visit the sexual assault survivors. pic.twitter.com/Z8qycrnNQR
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 23, 2023
उन्होंने रविवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र की प्रति भी साझा की, जिसमें उन्होंने बीरेन सिंह से उनकी यात्रा में मदद मुहैया कराने का आग्रह किया और यह आश्वासन दिया कि वह राज्य सरकार के लिए समस्याएं पैदा करने वाला कोई कार्य नहीं करेंगी।
घटना के बाद राज्य में तनाव और बढ़ गया
दरअसल, 4 मई को कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाया गया था। भीड़ ने न सिर्फ महिलाओं को सड़क पर घुमाया था, बल्कि उनके साथ अभद्रता और यौन उत्पीड़न भी किया था। इस घटना का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हुइरेम हेरादास समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. बाकी लोगों की वीडियो से पहचान कर तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद राज्य में तनाव और बढ़ गया।


Download Android App
Download iOS App



