विधानसभा चुनावों में टीएमसी जीत हासिल करने के लिए जहां एक ओर पुरजोर कोशिश में लगी हुई हैं, वहीं पार्टी का साथ छोड़ने वालों की संख्या में इजाफा जारी है। अब तक ममता सरकार के कितने ही मंत्री और पार्टी के कितने ही सदस्य टीएमसी का साथ छोड़ चुके हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम शामिल हो गया है। अभिनेत्री से राजनेता बनीं देबश्री रॉय पार्टी से नाता तोड़ लिया है।
दक्षिण 24 परगना के रायदीघी विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक रहीं देबश्री ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र टीएमसी के बंगाल ईकाई के अध्यक्ष सुब्रत बक्शी को भेज दिया है। इस्तीफे में देवश्री रॉय ने कहा कि पिछले कई वर्षों से उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं रहा है। अब वह पार्टी से पूरी से संबंध तोड़ रही हैं।
राजनीतिक हिंसा ने बंगाल के विकास को कर दिया तहत-नहस, TMC सरकार को हटाकर ही लेंगे दम : अमित शाह
इसे कुछ दिनों पहले ही देबश्री राय ने कहा था कि अब रायदीघी से चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं. हालांकि, उन्होंने अभी पार्टी को यह जानकारी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही इसके बारे में टीएमसी नेतृत्व को बता देंगी। देबश्री राय ने कहा है कि अब वह तृणमूल में नहीं रहना चाहतीं, क्योंकि पार्टी में उन्हें काफी अपमान सहना पड़ा है. बहुत परेशान हुई हैं। खासकर टोटो से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में।उनका कहना है कि पार्टी के ही एक वर्ग ने इसको लेकर उन्हें निशाना बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



