बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तलब किया था। दरअसल, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और फिल्म उद्योग में एक कथित ड्रग रैकेट से जुड़े होने के मामले में करिश्मा प्रकाश को एनसीबी ने तलब किया था।
करिश्मा को बुधवार को एनसीबी के सामने पेश होना था। जानकारी के मुताबिक, एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि सेलिब्रिटी मैनेजर ने अभी तक केंद्रीय एजेंसी के समन का जवाब नहीं दिया है। एनसीबी के मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा, “करिश्मा प्रकाश जांच के लिए नहीं आई थी और एनसीबी समन का जवाब देने के लिए उनका इंतजार करेगी।”
बता दें कि इससे पहले एनसीबी ने दीपिका पादुकोण के प्रबंधक के आवास की तलाशी ली थी जहां वह मौजूद नहीं थी। एनसीबी ने मुंबई के वर्सोवा में उनके आवास से 1.7 ग्राम हैश और तीन बोतल कैनबिडिओल (CBD) तेल बरामद किया था। एनसीबी ने KWAN टैलेंट एजेंसी (जहां करिश्मा काम करती हैं) के कर्मचारियों को भी तलब किया है, जो बॉलीवुड ड्रग रैकेट की जांच में शामिल हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स के कथित ड्रग लिंक में शामिल होने की बात सुशांत राजपूत की मौत के बाद मुंबई के आवास पर उनके अपार्टमेंट के जांच के बाद सामने आए। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर सहित कई सेलेब्स से एनसीबी ने पूछताछ की है।


Download Android App
Download iOS App



