बिग बॉस 14 में बीते दिनों देखा गया था कि सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान सीनियर्स बनकर आए थे। इन तीनों को देखने के बाद फैन्स ने यह मांग उठाई थी कि शहनाज गिल को बिग बॉस में क्यों नहीं बुलाया गया। अब फैन्स का इंतजार खत्म हो गया, क्योंकि पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल ने फाइनली बिग बॉस के घर में एंट्री ले ली है ।

कलर्स ने एक प्रोमो जारी किया है। इसमें शहनाज़ गिल घर में आती दिख रही हैं। हालांकि, उन्होंने गेस्ट रूम में एंट्री ली है। ऐसे में हो सकता है कि वह सिर्फ वीकेंड का वार के दिन के लिए भाग लिया हो। प्रोमो दिखाया गया है कि वह सलमान ख़ान से बात कर रही हैं। शहनाज सलमान से पूछती हैं कि मैचिंग क्यों नहीं की मेरे साथ। इस पर सलमान माफी मांगते हैं। वहीं, शहनाज सलमान को हग करने इच्छा बताती हैं। लेकिन कोरोना वायरस प्रोटोकॉल की वजह से संभव नहीं हो पता है। वहीं, वीडियो के अंत में वह सलमान ख़ान को आई लव यू भी कहती दिखती हैं। इसके अलावा वीडियो में सलमान ख़ान को फ्लाइंग किस करती भी दिख रही हैं।

बता दें, शहनाज गिल भी घर में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजदिकियों के लिए सुर्खियां बटोरी थी। घर में इससे पहले आए सिद्धार्थ ने खूब चर्चा हासिल की। अब देखना है कि शहनाज क्या गुल खिलाती हैं? हालांकि, फैंस के लिए वीकेंड का वार ख़ास होने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



