हिमाचली टोपी @rajnathsingh 👏🏻 pic.twitter.com/dW8u67v0LT
— Sanjay Mishra (@sanjayswadesh) December 27, 2020
बाद में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय से फोन आया और अंशु का एड्रेस मांगा गया। संजय मिश्रा ने ट्वीटर पर लिखा कि मैंने 27 दिसंबर को ट्वीट पर आग्रह किया था और 3 जनवरी को अंशु को जयपुर में हिमाचली टोपी मिल भी गई। मिश्र ने ट्वीट किया कि समाज के लिए कुछ करने की चाह लेकर आगे बढ़ने वाली बच्ची की इच्छा पूरी करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का आभार।
सच में आप महान हो @jairamthakurbjp सर
मेरे पिता के निधन के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि मैंने किसी चीज की इच्छा की और तुरंत मिल गई.@sanjayswadesh जी ने @rajnathsingh जी तक मेरी हिमाचली टोपी की इच्छा को पहुंचाया और आपके कार्यालय से आज पार्सल प्राप्त हुआ
खुशी का ठिकाना नहीं है
धन्यवाद pic.twitter.com/96prWXLpf3— Taru Sakhi (@TaruSakhi) January 3, 2021
अंशु ने भी ट्वीट करके आभार सबका जताया और लिखा कि सच में आप महान हो जयराम ठाकुर सर। मेरे पिता के निधन के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि मैंने किसी चीज की इच्छा की और तुरंत मिल गई। संजय मिश्र ने राजनाथ सिंह तक मेरी हिमाचली टोपी की इच्छा को पहुंचाया और आपके कार्यालय से आज पार्सल प्राप्त हुआ। खुशी का ठिकाना नहीं है, धन्यवाद। अंशु जयपुर में श्री कल्पतरू संगठन से बतौर कार्यकर्ता जुड़ी हुई है। वह तरु साखी के नाम से टि्वटर हैंडल चलाती है.


Download Android App
Download iOS App



