देश के कई राज्यों में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे है। बता दें कर्नाटक में भी डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मच्छर जनित इस रोग के प्रसार की रोकथाम करने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है।सिद्धरमैया ने लोगों से अपने घर के आसपास साफ-सफाई को प्राथमिकता देने का आग्रह भी किया।
सिद्धरमैया ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा
आपको बता दें मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, पिछले कुछ दिनों में राज्यभर में डेंगू के 7,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,000 से अधिक मामले केवल बेंगलुरु शहर से हैं।सिद्धरमैया ने कहा, डेंगू के मामले में वृद्धि के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की और उन्हें सभी आवश्यक एहतियात कदम उठाने के निर्देश दिए। शहर में मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए रसायनों के छिड़काव, पानी जमा होने वाले स्थानों की पहचान करने और उन्हें साफ करने सहित प्रभावी उपाय अपनाए जा रहे हैं।
रोकथाम के लिए एक रोग निगरानी डैशबोर्ड की शुरूआत की
इसके साथ ही मुख्यमंत्री कहा, मैं जनता से अनुरोध करता हूं कि वे घर के आसपास साफ-सफाई को प्राथमिकता दें और सावधान रहें। डेंगू से डरें नहीं, जागरूक रहें।कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को डेंगू की प्रभावी निगरानी और रोकथाम के लिए एक रोग निगरानी डैशबोर्ड की शुरूआत की और एक मोबाइल ऐप जारी किया।


Download Android App
Download iOS App



