कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने के एक दिन बाद पूर्व प्रधानमंत्री एवं जेडीएस प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने मतदाताओं से अयोग्य विधायकों को हराने और राज्य की गरिमा बनाये रखने की बुधवार को अपील की।
देवगौड़ा ने कहा कि राज्य की जनता को उन अयोग्य विधायकों के खिलाफ अपना फैसला देने का पूरा अधिकार मिला है, जिन्होंने पैसों और सत्ता के लिए दलबदल किया। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक की जनता के फैसले पर पूरे देश के लोगों का ध्यान है। मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वे बगैर किसी प्रलोभन के अपना फैसला दें ताकि राज्य की गरिमा बनी रहे।’’
चिदंबरम जब गृह मंत्री थे तब दर्ज किए गए थे कई फर्जी मामले : नितिन गडकरी
उन्होंने कहा, ‘‘कल (पांच दिसंबर को) होने वाले उपचुनावों में, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि जेडीएस के उम्मीदवारों को वोट दें और उन्हें आशीर्वाद दें। अयोग्य विधायकों को हराएं, उन्हें खरिज करें।’’ सत्तारूढ़ बीजेपी को 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत में बने रहने के लिए उपचुनाव में 15 सीटों में कम से कम छह सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।


Download Android App
Download iOS App



