सरकार गठन पर गतिरोध के बीच बारिश प्रभावित इलाकों के दौरे पर देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे

Summary :

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य में उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जहां बेमौसम बारिश के कारण फसल नष्ट हुई हैं।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य में उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जहां बेमौसम बारिश के कारण फसल नष्ट हुई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि फडणवीस ने रविवार को अकोला में किसानों से मुलाकात की और नष्ट फसलों का मुआयना किया। 
वहीं, शिवसेना की ओर से जारी बयान के अनुसार ठाकरे रविवार को औरंगाबाद जिले में पहुंचे जहां कन्नड़ और वैजापुर तालुका में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने शनिवार को बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए विशेष प्रावधान के तहत 10,000 करोड़ रुपए मंजूर किये थे। 
फडणवीस ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक के बाद कहा था कुछ जिलों के 325 तालुकाओं में फैले 54.22 लाख हेक्टेयर में ज्वार, धान, कपास, मक्का, अरहर और सोयाबीन जैसी फसलों को नुकसान हुआ है। अरब सागर में चक्रवात के कारण राज्य को बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ा था। 

महाराष्ट्र सरकार ने वर्षा प्रभावित किसानों की तत्काल सहायता के लिए 10,000 करोड़ रुपये मंजूर किए

Desk Team