दिल्ली-NCR में लगातार जहरीली हो रही है हवा, बारिश के बाद भी प्रदूषण लेवल में नहीं आई गिरावट

Summary :

राजधानी के आईटीओ में AQI सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यहां पर प्रदूषण का स्तर 486 रहा। वहीं, आनंद विहार इलाके में जहां AQI 478 रिकॉर्ड किया गया तो विवेक विहार इलाके में यह आंकड़ा 483 हो गया।

दिल्ली-एनसीआर में लगातार प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। शनिवार शाम और रविवार की सुबह हुई हल्की बारिश से भी प्रदूषण के स्तर में कोई गिरावट नहीं आयी। प्रदूषण की स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रदूषण के कारण दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। 
आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। राजधानी के आईटीओ में AQI सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यहां पर प्रदूषण का स्तर 486 रहा। वहीं, आनंद विहार इलाके में जहां AQI 478 रिकॉर्ड किया गया तो विवेक विहार इलाके में यह आंकड़ा 483 हो गया।
बवाना इलाके में सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 492, आईटीओ क्रॉसिंग 487 और अशोक विहार में 482 रहा। इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 482 और वसुंधरा में 486 एक्यूआई रहा। प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली सरकार पांच नवम्बर तक सभी स्कूलों के बंद रहने का एलान कर चुकी है।
साथ ही पांच नवम्बर तक सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है। पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) ने दिल्ली-एनसीआर में जन स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा भी की है।

Desk Team