महिलाओं को 50% ट्रैवल छूट से लेकर मुफ्त घर तक… BMC चुनाव से पहले महायुति का घोषणापत्र जारी, जानें क्या-क्या बड़े ऐलान किए

Summary :

Devendra Fadnavis Election Manifesto: महाराष्ट्र में नगर चुनावों के लिए रविवार को महायुति की सहयोगी पार्टी भाजपा और शिवसेना ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम जो वचन नामा देते हैं, उसे पूरा करते हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बाकी के वचन नामा और हमारे वचन नामा का ट्रैक रिकॉर्ड देख सकते हैं। ये घोषणापत्र चुनाव के ठीक 4 दिन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) प्रमुख रामदास आठवले की मौजूदगी में घोषित किया गया है। आइए…

Devendra Fadnavis Election Manifesto: महाराष्ट्र में नगर चुनावों के लिए रविवार को महायुति की सहयोगी पार्टी भाजपा और शिवसेना ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम जो वचन नामा देते हैं, उसे पूरा करते हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बाकी के वचन नामा और हमारे वचन नामा का ट्रैक रिकॉर्ड देख सकते हैं। ये घोषणापत्र चुनाव के ठीक 4 दिन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) प्रमुख रामदास आठवले की मौजूदगी में घोषित किया गया है। आइए जानते हैं, घोषणपत्र में कौन-कौन से बड़े वादे किए गए हैं।

Mumbai Housing Promise: घोषणापत्र में क्या-क्या बड़े वादे किए गए

Devendra Fadnavis Election Manifesto
Mumbai Housing Promise (Image- Social Media)

  • घोषणापत्र में मुंबई के बुनियादी ढांचे को सुधारने और नागरिक सुविधाओं में सुधार करने पर जोर दिया गया है। महायुति ने वादा किया है कि शहर में गड्ढा-मुक्त सड़कें, बरसात में जलभराव से राहत और 24×7 स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, सीवर नेटवर्क को भी दुरुस्त किया जाएगा।
  • झुग्गी-झोपड़ी के पुनर्विकास के तहत पात्र परिवारों को पक्का घर मिलेगा और सस्ती आवास योजनाओं को तेज़ी से लागू किया जाएगा। साथ ही, फुटपाथों, फ्लाईओवरों और ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य और शिक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। BMC अस्पतालों में आधुनिक इलाज और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। मोहल्ला क्लीनिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार किया जाएगा, और नगर निगम स्कूलों में डिजिटल शिक्षा का सिस्टम शुरू होगा। इसके साथ ही, स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर भी सुधरेगा।
  • महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई योजनाएं चलाई जाएंगी। युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
  • सीएम ने कहा दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा मेट्रो का नेटवर्क मुंबई में हैं। दिल्ली को ये करने में 20 साल लगे और हमने 6 सैलून में कर दिया। BEST की 5000 बस हैं, लेकिन मुंबई में 10 से 12 हजार बसों की जरूरत है। नए इलेक्ट्रिक बस के कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।
  • BEST बस में महिलाओं को 50% तक किराए में छूट देने का वादा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करेंगे।
  • BMC मार्केट में मछली बेचने वालों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने का वादा।

BJP Mumbai Housing Agenda: मुंबई से बाहर गए लोगों को वापस लाना लक्ष्य

Devendra Fadnavis Election Manifesto
BJP Mumbai Housing Agenda (Image- Social Media)

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि केंद्र और राज्य में महायुति की सरकार है, और 16 तारीख को मुंबई में महायुति की सरकार बन रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल में मुंबई में जो काम हुए, वो सबके सामने हैं, लेकिन अब विकास की गति को और तेज़ करना है। मुंबई से बाहर गए लोगों को वापस लाना उनका लक्ष्य है, और सबसे बड़ा सवाल ये है कि वे बाहर क्यों गए थे?

शिंदे ने कहा कि झोपड़पट्टी मुक्त मुंबई बनाना बालासाहेब ठाकरे का सपना था, लेकिन बीएमसी की सत्ता में बैठे लोगों ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। अब वह मुंबई का क्लस्टर विकास करेंगे। शिंदे ने यह भी कहा कि मुंबई को तोड़ने का आरोप लगाना गलत है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद मुंबई को महत्व दिया है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Gujrat Visit: पीएम मोदी का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में लेंगे हिस्सा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।