बॉलीवुड सेंसेशन रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का नया रिलीज़ डेट हुआ सामने, फैंस में खुशी की लहर

Summary :

Mardaani 3 Release Date Update: बॉलीवुड सेंसेशन रानी मुखर्जी बीते कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि काफी समय बाद इस फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है, इसी बीच अब मेकर्स ने फैंस को फिल्म से जुड़ी एक खुशखबरी देते हुए मर्दानी 3 का एक पोस्टर लॉन्च किया है। Mardaani 3 Release Date Update: शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी, कहानी में फिर से होगा थ्रिल और सस्पेंस Yashraj Films की इस बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर में रानी मुखर्जी फिर से fearless इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी…

Mardaani 3 Release Date Update: बॉलीवुड सेंसेशन रानी मुखर्जी बीते कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि काफी समय बाद इस फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है, इसी बीच अब मेकर्स ने फैंस को फिल्म से जुड़ी एक खुशखबरी देते हुए मर्दानी 3 का एक पोस्टर लॉन्च किया है।

Mardaani 3 Release Date Update: शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी, कहानी में फिर से होगा थ्रिल और सस्पेंस

Rani Mukerji Mardaani 3
Rani Mukerji Mardaani 3 ( Source : Social Media )

Yashraj Films की इस बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर में रानी मुखर्जी फिर से fearless इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए इसकी नई रिलीज़ डेट 30 जनवरी 2026 घोषित की है।

पोस्टर में रानी मुखर्जी की दमदार और सशक्त मौजूदगी साफ नजर आ रही है, जो दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ा रही है। मेकर्स ने बताया कि मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर से अपराध और इंसाफ के बीच जुझती नजर आएंगी, और फिल्म की कहानी एक मिसिंग गर्ल्स केस के इर्द-गिर्द घूमती है।

Rani Mukherji New movie: फैंस में उत्साह, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर

Rani Mukerji Mardaani 3
Rani Mukerji Mardaani 3 ( Source : Social Media)

फिल्म के नए पोस्टर को देखने के बाद फैंस ने अपनी खुशी और उत्सुकता सोशल मीडिया पर जाहिर की। कई दर्शक इसे रानी मुखर्जी की सबसे सशक्त और प्रेरणादायक भूमिका बताते हुए फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने स्पष्ट किया कि मर्दानी 3 30 जनवरी 2026 को सभी बड़े सिनेमा हॉल्स में रिलीज होगी, और जल्द ही इसके डिजिटल और ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज की जानकारी भी साझा की जाएगी।

Rani Mukherjee की यह फिल्म केवल एक थ्रिलर ही नहीं, बल्कि महिलाओं की सशक्तिकरण की कहानी भी पेश करती है, जो दर्शकों को रोमांच और प्रेरणा दोनों ही देगी।फिल्म के इस तीसरे पार्ट का नया रिलीज़ डेट फैंस के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर दर्शक अपनी उत्सुकता और खुशी का इज़हार कर रहे हैं, और फिल्म के पहले लुक को लेकर कई लोग उम्मीद जता रहे हैं कि ये मर्दानी फ्रैंचाइज़ी का अब तक का सबसे दमदार पार्ट साबित होगा।

रानी मुखर्जी की यह फिल्म न केवल एक थ्रिलर है, बल्कि महिलाओं की सशक्तिकरण की कहानी भी पेश करती है, जो दर्शकों को पर्दे पर रोमांच और प्रेरणा दोनों ही देगी।

Read More: Makar Sankranti 2026: पहनें इस बार सबसे खूबसूरत राजस्थानी साड़ियां और चमकाएं अपने त्योहार का लुक…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।