PM Modi Gujrat Visit: पीएम मोदी का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में लेंगे हिस्सा

Summary :

PM Modi Gujrat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। 10 जनवरी को पीएम मोदी ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल होंगे और राजकोट में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी सोमवार को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे, उनके साथ साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे और साबरमती नदी तट पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे। Somnath Temple: भारतीय आस्था का प्रतीक सोमनाथ मंदिर मंत्री जीतू वाघाणी ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महमूद गजनवी द्वारा किए गए…

PM Modi Gujrat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। 10 जनवरी को पीएम मोदी ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल होंगे और राजकोट में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी सोमवार को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे, उनके साथ साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे और साबरमती नदी तट पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

PM Modi Gujrat Visit
PM Modi Gujrat Visit

Somnath Temple: भारतीय आस्था का प्रतीक सोमनाथ मंदिर

मंत्री जीतू वाघाणी ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महमूद गजनवी द्वारा किए गए आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी भारतीय आस्था का प्रतीक बना हुआ है। जब देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया था, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने स्पष्ट किया था कि सरकारी धन से मंदिर का पुनर्निर्माण नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद लौह पुरुष सरदार पटेल ने दृढ़ संकल्प के साथ सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार सुनिश्चित किया, जो आज राष्ट्र के आत्मसम्मान का प्रतीक है।

Somnath Temple
Somnath Temple

ड्रोन शो का भव्य आयोजन

उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम 5:30 बजे सोमनाथ की पवित्र भूमि पर पहुंचेंगे। इस दौरान सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक आयोजित की जाएगी और करीब तीन हजार ड्रोन शो के माध्यम से भव्य दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया और संवारा गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में पूरी टीम और प्रशासन ने मिलकर अल्प समय में यह अद्भुत आयोजन संभव बनाया है, जिसके लिए उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।

जीतू वाघाणी ने कहा कि पांच दिनों में तैयार किया गया यह दिव्य वातावरण भगवान शिव की ऊर्जा का अनुभव कराता है। 72 घंटे का ओमकार जाप श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद राजकोट भी जाएंगे।

PM Modi Gujrat Visit: शौर्य यात्रा में हजारों लोग लेंगे हिस्सा

मंत्री ने देशवासियों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह पर्व किसी एक दल या वर्ग का नहीं, बल्कि सभी के स्वाभिमान का पर्व है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और आम जनता को इसमें सहभागी बनने का न्योता दिया। आयोजन के दौरान लंगर की व्यवस्था की गई है। वहीं, प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया जाएगा।

PM Modi Gujrat Visit
PM Modi Gujrat Visit

PM Modi Gujrat Visit: विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

अधिकारियों के अनुसार, शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला जाएगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा। जिसमें हजारों लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत महारास, भजन मंडलियां और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए 32 मंच तैयार किए गए हैं, जिन पर 16 राज्यों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। 8 से 10 जनवरी तक लगातार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जो देश की एकता और सांस्कृतिक विविधता को दर्शा रहा है।

PM Modi Gujrat Visit
PM Modi Gujrat Visit

ALSO READ: Atishi Statement on Sikh Gurus: फॉरेंसिक जांच से भाजपा एक्सपोज, आतिशी पर लगाया आरोप निकला फर्जी, AAP ने बीजेपी पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

Rahul Kumar Rawat