Atishi Statement on Sikh Gurus: दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक व पूर्व CM आतिशी मार्लेना के बयान पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने पूर्व सीएम आतिशी पर सिख गुरुओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- वीडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच में पता चला है कि इसमें ‘‘गुरु’’ शब्द का कोई प्रयोग नहीं किया गया है। बता दें पिछले दो-तीन दिनों से भाजपा दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष की जिस फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रही थी, शुक्रवार को उसका सच देश की जनता के सामने आ गया।
Big Breaking ‼️
गुरुओं के अपमान के नाम पर भाजपा द्वारा चलाई जा रही वीडियो निकली “फर्जी”
Forensic examination of Video clip says there is no usage of word “Guru”.
BJP & its Ministers will face criminal prosecution.
भाजपा के मंत्रियों ने गुरु साब से नाम पर बेअदबी की pic.twitter.com/Pdz2QuaB0X
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) January 9, 2026
पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में भाजपा के लगाए गए आरोप झूठे साबित हुए हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर तीखा हमला किया। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद भाजपा पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। गुरुओं के अपमान के नाम पर भाजपा द्वारा चलाई जा रही वीडियो “फर्जी” निकली है। जांच रिपोर्ट से पता चला है कि इसमें ‘‘गुरु’’ शब्द का कोई प्रयोग नहीं है।
Atishi Statement on Sikh Gurus: पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
भाजपा के मंत्रियों ने गुरु साहिब के नाम पर बेअदबी की है। भाजपा और उसके मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के मंत्री कपिल मिश्रा और उनके कई मंत्रियों ने एक वीडियो एक्स पर ट्वीट किया। उस वीडियो में कहा गया कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सिख गुरुओं के नाम को लेकर अपमान किया है और भाजपा ने पूरे देश में साम्प्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश की।

जालंधर के एक सिख ने कपिल मिश्रा द्वारा ट्वीट वीडियो को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जालंधर पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने वीडियो की जांच की गई। फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया है कि कपिल मिश्रा ने आतिशी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, वह टेम्पर्ड है। उसमें फर्जीवाड़ा किया गया है।
Atishi News: भाजपा पर साम्प्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप
आतिशी के मुंह से ‘‘गुरु’’ शब्द ही नहीं निकला है। इसके बावजूद भाजपा के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने जबरदस्ती कहा कि वीडियो में ‘‘गुरु’’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है। यह भाजपा की बहुत ही गंदी राजनीति है। सौरभ भारद्वाज ने सभी पार्टियों के समर्थकों से अनुरोध करते हुए कहा कि कपिल मिश्रा ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर डाली है, उसे ही हेडफोन लगाकर सुन लें कि क्या आतिशी ने ‘‘गुरु’’ या गुरुओं जैसे शब्द भी इस्तेमाल किया है। यह शब्द वीडियो में नहीं सुनाई देगा।
यह भाजपा की मास्टरी है कि वह सच को झूठ और झूठ को सच बना सकती है। यह बहुत ही शर्म की बात है कि दिल्ली विधानसभा फॉरेंसिक रिपोर्ट आने में 15 लगने की बात कह रही है। 15 सेकेंड की वीडियो क्लीप की रिपोर्ट आने में 15 दिन कैसे लग सकते हैं? पंजाब पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।
Atishi Statement on Sikh Gurus: कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज
पंजाब पुलिस ने कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हम चाहेंगे कि कानून सख्त से सख्त कार्रवाई करे। क्योंकि यह सीधे तौर पर बेअदबी है। सिख गुरुओं के नाम का इस्तेमाल करने, झूठ बोलने, दंगे कराने की कोशिश, सांप्रदायिक सदभाव को खराब करने की धाराएं लगनी चाहिए।
FIR has been filed against Minister Kapil Mishra and others for tempering Video clip and claiming disrespect of Sikh Gurus.
The forensic examination of the Video clip found that Atishi never uttered the word “Guru” in that video.
It is so disgusting that Rekha Gupta’s BJP Govt… pic.twitter.com/9qDEjcPRXT
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) January 9, 2026
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट ने सच सामने रख दिया कि आतिशी पर लगाया गया आरोप 100 फीसद फर्जी था। भाजपा के सीनियर नेताओं और उनके मौसेरे भाइयों ने वीडियो डॉक्टर किया, भाजपा आईटी सेल ने इसे फैलाया, और पूरे देश में नफरत भड़काने की साज़िश रची। मोदी जी, अगर गुरुओं का ज़रा भी सम्मान है, तो गुरुओं का नाम तुच्छ राजनीति में घसीटने वाले इस फेक न्यूज गैंग पर कार्रवाई कीजिए, वरना देश समझ जाएगा कि झूठ सिर्फ़ भाजपा आईटी सेल ही नहीं, बल्कि ऊपर से नीचे तक चलता है।
AAP सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना
आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी-अमित शाह को दरबार साहिब में जाकर माफी मांगनी चाहिए। दो-दो घंटे जूते साफ करने की सेवा करनी चाहिए। इतना बड़ा झूठ और गुरुओं का ऐसा अपमान किया है। पंजाब पुलिस और फोरेंसिक की जांच में साफ हो गया कि जो बात आतिशी ने बोली ही नहीं, भाजपा ने उसका झूठा वीडियो बनाया। ये देश और सिख समाज भाजपा को गुरुओं का अपमान करने के लिए कभी माफ़ नही करेगा। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस बेअदबी के ज़िम्मेदार हैं। मोदी और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

Atishi Statement on Sikh Gurus: कपिल मिश्रा ने एडिटेड वीडियो किया पोस्ट
पंजाब पुलिस की फोरेंसिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। कपिल मिश्रा द्वारा ट्वीट किए वीडियो में आतिशि ने “गुरु” शब्द बोला ही नहीं था। कपिल मिश्रा ने एडिटेड वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। वहीं, पूर्व विधायक दिलीप पांडेय ने एक्स पर कहा कि बेअदबी की बात अदब से करते हैं, कमज़र्फ़ो में किस हद तक मक्कारी है। ये लाइनें भाजपा के चरित्र पर बिल्कुल सटीक बैठती है। भाजपा ने हर बार की तरह इस बार भी अपने ओछे नेताओं की आर्मी के माध्यम से झूठ को सच बनाने की कोशिश की।

इस दौरान सिख समाज को अपमानित किया, लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट से सच सामने आ गया। मोदी जी और अमित शाह को सिख समाज माफ़ी मांगनी चाहिए। दरबार साहब जाकर सेवा करें, तब शायद इनका पाप कम हो। भाजपा की राजनीति पर धिक्कार है।




















