Punjab News: हरपाल सिंह चीमा का केंद्र पर हमला, कहा- भाजपा ED-CBI के दम पर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है

Punjab News

Punjab News: पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि ईडी-सीबीआई के जरिए भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। पंजाब सरकार में मंत्री का यह बयान ईडी की कोलकाता में रेड के बाद आया। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत की।

Punjab News
Punjab News

उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा ईडी के ज़रिए लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। हजारों वर्षों से हमारे पूर्वजों ने इस देश में लोकतंत्र को बचाए रखा है, लेकिन भाजपा संघीय ढांचे को तोड़ रही है। यह राज्यों को मिली शक्तियों को छीनने की कोशिश कर रही है। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और भाजपा को कड़ा जवाब मिलेगा।

AAP ने कांग्रेस का किया घेराव

जी राम जी कानून के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पंजाब सरकार में मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का सीधा टारगेट आम आदमी पार्टी पर है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी कानून किया गया है, इसका विरोध करने की बजाय कांग्रेस पार्टी उसे संरक्षण दे रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा का साथ दे रही है और गरीबों को मारने वाली पॉलिसी का साथ निभा रही है।

Punjab News
Punjab News

पंजाब प्राइवेट ओपन डिजिटल यूनिवर्सिटी पॉलिसी 2026 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नई तकनीक और एआई का युग आ गया है। इसीलिए कैबिनेट ने पंजाब प्राइवेट ओपन डिजिटल यूनिवर्सिटी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी दी। इस पॉलिसी के आने के बाद डिजिटल यूनिवर्सिटी खोलने का काम हो जाएगा।

Punjab News: डिजिटल शिक्षा को लेकर अहम कदम

दुनिया की मशहूर अमेरिकी यूनिवर्सिटी की तर्ज पर बनाई जाएगी। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह अनोखा कदम उठाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसले लेने के लिए आम आदमी पार्टी जानी जाती है। उन्होंने कहा कि अभी पॉलिसी लॉन्च की है, इसे लोग पढ़ेंगे इसके बाद देखते हैं क्या प्रतिक्रिया लोगों की ओर से आती है। उन्होंने भरोसा जताया है कि इससे शिक्षा भी सस्ती हो जाएगी। इससे नई तकनीक की शिक्षा भी ले सकेंगे।

Punjab News
Punjab News

ALSO READ: Bihar: गया में परीक्षा देने आए छात्र ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।