केरल BJP अध्यक्ष के सुरेंद्रन की भूख हड़ताल का देवेंद्र फडणवीस ने किया समर्थन

Summary :

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का सोना तस्करी मामले के मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के साथ कथित तौर पर नाम जुड़ने पर के सुरेंद्रन ने इस्तीफे की मांग की है।

केरल सोना तस्करी मामले में राज्य बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने  इस भूख हड़ताल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समर्थन किया। 
दरअसल, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का सोना तस्करी मामले के मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के साथ कथित तौर पर नाम जुड़ने पर के सुरेंद्रन ने इस्तीफे की मांग की है। फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केरल बीजेपी के अध्यक्ष के सुरेंद्रन की राज्य के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल का समर्थन।’’ 


के सुरेंद्रन ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय देश विरोधी गतिविधियों के लिए सुरक्षित स्थान बन गया है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने यह कहते हुए उच्च शिक्षा मंत्री केटी जेलेल के इस्तीफे की भी मांग की कि उन्होंने (जेलेल) संयुक्त अरब अमीरात दूतावास से कुरान और अज्ञात सामान इकट्ठा करके प्रोटोकॉल नियमों का उल्लंघन किया है।

Desk Team