होनी को कोई टाल नहीं सकता? ये कहावत बहुत मशहूर है. कुछ घटनाएं ऐसी होती है जिसपर कोई यकीन नहीं कर पाता. ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ से सामने आई है. ‘दिल से बुरा लगता है भाई’ मीम के लिए फेमस देवराज पटेल की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इस खबर ने उनके फैंस को झकझोड़ कर रख दिया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी देवराज के निधन पर शोक व्यक्त किया.
उन्होंने ट्वीट किया, “दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति: .”
जानकारी के अनुसार, देवराज अपने दोस्त के साथ रायपुर के लाभांडीह के पास थे, तभी उनकी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस का कहना है कि बाइक देवराज का दोस्त चला रहा था. कॉमेडियन की मौके पर ही मौत हो गई और उनका दोस्त गंभीर रूप से ज़खमी हो गया. बता दें कि देवराज की सोशल मीडिया स्टार थे. उनके यूट्यूब चैनल पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे और इंस्टाग्राम पर 57 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे. उन्होंने देश के बड़े यूट्यूबरों में शुमार भुवन बाम के साथ उनकी वेब सीरीज ढिंढोरा में भी काम किया था.


Download Android App
Download iOS App



