रामलीला मैदान में एक कार्यालय के उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मैं कोई फरमाइशी गीत नहीं हूं। कितनी बार लोगों ने चुनौतियां दीं। हर बार हमने उत्तर दिया। भला अब यही थोड़ी देते रहेंगे। इस तरह का चैलेंज देने बालो ने सस्ती लोकप्रियता पाने का एक नया ढंग पा लिया है। बता दें कि हाल में ही उन्हें पंडित प्रकाश टाटा ने बाबा को 1 करोड़ रूपए की चुनौती दी थी, जिसको लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसी बातें कहीं।
उद्धाटन समारोह में हजारों लोगों की सहभागिता

रामलीला मैदान में कार्यालय के उद्धाटन समारोह में हजारों लोगों ने अपनी सहभागिता दी। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र के समर्थन में नारे लगवाए। धीरेंद्र ने कहा कि स्थितियां कैसी भी हों, लेकिन सभी हिंदू एक-दूसरे के साथ खड़ा रहें। इस कार्यक्रम में काफी संख्या संत-महात्मा और बाबा के समर्थक आए थे।
धीरेंद्र कृष्ण पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप

बता दें कि जब से नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह अध्यक्ष श्याम मानव ने धीरेंद्र कृष्ण पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लगाए हैं, तब से बाबा काफी चर्चा में हैं। श्याम मानव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बाबा ढोंग रच रहे हैं। वह सिर्फ और सिर्फ अंधविश्वास का बढ़ावा दे रहे हैं। उनके पास कोई सिद्धियां नहीं हैं। हालांकि, श्याम मानव के इन आरोपों के बाद कई हिंदू संगठन और बीजेपी नेता बाबा के समर्थन में आ गए थे।


Download Android App
Download iOS App



