कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी विधायक आकाश विजयवर्गीय के बहाने समूची पार्टी पर निशाना साधा है।
श्री सिंह ने आज अपने ट्वीट में कहा कि आकाश विजयवर्गीय कह रहे हैं, उन्हें भाजपा में सिखाया जाता है, पहले आवेदन, फिर निवेदन और फिर दनादन। क्या इससे स्पष्ट नहीं होता कि भाजपा को ना नियम पर, ना क़नून पर और ना संविधान पर विश्वास है।
शहीद पुलिस इंस्पेक्टर अरशद खान के परिवार से मिलने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और पार्टी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कल नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही थी।


Download Android App
Download iOS App




