कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा चक्का जाम आह्वान किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन को विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की है।
ग्वालियर में बोलते हुए राज्यसभा सांसद दिग्विजय ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध करते हुए सड़कों पर आएं और आज दोपहर 12 से 3 बजे के बीच हो रहे ‘धरना’ में शामिल हों। किसान संगठनों द्वारा आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने देशभर में सड़कों को ब्लॉक कर दिया है।
चक्का जाम के समर्थन में बोले राहुल- देश हित में है अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह, घातक है कृषि कानून
इस विरोध प्रदेश के मद्देनजर देश के अन्य हिस्सों में तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग बाधित रहेंगे। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद, दिल्ली पुलिस ने शहर और इसी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी करने और सतर्कता बढ़ाने समेत अतिरिक्त कदम उठाए हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के नाकों पर करीब 50,000 सुरक्षा बल तैनात किए हैं।
मोर्चे की तरफ से इस संबंध में आंदोलनकारी किसानों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शन पाल ने एक बयान में कहा कि, “इस कार्यक्रम में जनता से सहयोग करने की अपील करते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि देश भर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गो को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा। इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



