कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को महंगाई और बेरोजगारी जैसी मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने जनता के इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस से सड़कों से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है।
पूर्व सीएम ने कहा, आज के मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी और वैक्सीन हैं। इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के कदम (जनसंख्या नियंत्रण विधेयक) उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस को जनता के मुद्दों के लिए सड़कों, अदालतों, विधानसभाओं और संसद में लड़ना चाहिए।
कांग्रेस का एमपी सरकार पर हमला, शिवराज ने आपदा को अवसर बनाकर खूब भ्रष्टाचार किया
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर ड्राफ्ट तैयार किए जाने के बाद ये बिल विवादों में बना हुआ है। कांग्रेस नेता दिग्विजय ने इससे पहले कहा है कि पढ़े लिखे लोगों के 2-3 से ज्यादा बच्चे कहां होते हैं। गरीबी इसका मुख्य कारण है, गरीबी मिटाओगे तो अपने आप जनसंख्या नियंत्रित हो जाएगी। मैंने तो 2000 में ही ये नीति बना दी थी, इन्हें तो 21 साल बाद समझ आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



