मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हैं, दूसरी ओर उनके अपने ही दल में आतंकवाद के आरोपों से घिरे व्यक्ति को सांसद बना दिया जाता है।
दिग्विजय सिंह ने बिना किसी का नाम लिए अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद से लड़ने की मजबूत अपील कर रहे हैं, लेकिन क्या उन्हें इस बात का अहसास है कि उनके अपने ही दल में आतंकवाद के आरोपी एक सांसद की मौजूदगी उनकी इस प्रतिबद्धता की नैतिकता को कमतर कर रही है।
दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया कि क्या इससे हमारे राष्ट्रीय हितों को नुकसान नहीं पहुंच रहा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन समझा जा रहा है कि उन्होंने भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के संदर्भ में ये ट्वीट किया है। दिग्विजय सिंह को लोकसभा चुनाव में प्रज्ञा ठाकुर से करीब साढ़ तीन लाख से भी ज्यादा मतों से हार का सामना करना पड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



