पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि जो राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, वे सुधर जाएं या फिर प्रतिकार का सामना करें। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए घोष ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर अलग-अलग स्थानों पर भगवा दल के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, ”चुनाव से पहले दो-तीन महीने का समय है और तबतक वे (टीएमसी कार्यकर्ता) सज्जन पुरुष की तरह व्यवहार करना शुरू कर लें अन्यथा उन्हें प्रतिकार का सामना करना पड़ेगा।” उन्होंने टीएमसी के नारे ‘खेला होबे’ नारे का परोक्ष हवाला देते हुए कहा, ”आपका खेल खत्म हो चुका है और अब हम खेलेंगे और आप गलियारे से देखेंगे।” जिले में एक अन्य जनसभा में घोष ने कहा, ”बदलाव होगा और प्रतिकार भी।” हाल में भाजपा में शामिल हुए राज्य के पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी ने दावा किया कि ‘खेला होबे’ (खेल जारी है) संकेत करता है कि सत्ताधारी दल विधानसभा चुनाव के दौरान ”गंदा खेल” खेलने की कोशिश कर रहा है, जो बंगाल की संस्कृति के खिलाफ है।


Download Android App
Download iOS App



