उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि राज्य में जल्द ही एक आपदा अनुसंधान केंद्र बनेगा जिसमें ऐसी सुविधाएं होंगी जिनसे पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा आने से पहले उसकी सूचना भेजी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे एहतियाती कदम करने और लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी। धामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “परियोजना, केंद्र से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। इसे मंजूरी मिलने के बाद हम इसके लिए उचित स्थान की तलाश करेंगे
आचार संहिता लागू होने से पहले पूरा किया जायेगा
अपने गृह जिले पिथौरागढ़ के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा अनुसंधान केंद्र और उन्नत उपकरणों की स्थापना के बाद भूकंप, भूस्खलन, भारी बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में एहतियाती कदम उठाना आसान हो जाएगा और लोगों की जान बचाई जा सकेगी। धामी ने कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने विकास योजनाओं की शुरुआत की थी लेकिन वे कभी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने जिन योजनाओं की घोषणा की है, उन्हें आचार संहिता लागू होने से पहले पूरा किया जायेगा।
राज्य विधानसभा की 70 सीटों में से 57 पर जीत हासिल
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार द्वारा जिन विकास योजनाओं की घोषणा की गई है, उन सभी के लिए पहले से ही वित्त विभाग की मंजूरी ले ली गई है। धन की कमी के कारण इनके क्रियान्वयन में बाधा नहीं आएगी।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा 2017 के विधानसभा चुनावों की तुलना में आगामी चुनाव में और भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। भाजपा ने पिछले चुनाव में राज्य विधानसभा की 70 सीटों में से 57 पर जीत हासिल की थी।


Download Android App
Download iOS App



