तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और उसके सहयोगी दलों ने रविवार को कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ 20 सितंबर को समूचे राज्य में प्रदर्शन करेंगे।
द्रमुक और उसके सहयोगी दलों ने कहा है कि कृषि कानूनों को वापस लेने से मना करने समेत कई मुद्दों पर केंद्र के ‘‘जन विरोधी और अलोकतांत्रिक’’ कदमों के खिलाफ 20 से 30 सितंबर के बीच विपक्षी दलों के प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत यह प्रदर्शन किया जाएगा।
द्रमुक, कांग्रेस, वाम दल, एमडीएमके, आईयूएमएल, वीसीके, एमएमके, केएमडीके और टीवीके के संयुक्त बयान में कहा गया कि पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक में लिए गए फैसलों के अनुसार तमिलनाडु में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



