पानी के मसले पर द्रमुक ने एस पी वेलुमणि के इस्तीफे की मांग की

Summary :

तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री एस पी वेलुमणि के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का प्रयास करने के दौरान गिरफ्तार किया गया।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के करीब 400 कार्यकर्ताओं को बुधवार को तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री एस पी वेलुमणि के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का प्रयास करने के दौरान गिरफ्तार किया गया। 
ये लोग यहां और तमिलनाडु में जलसंकट का समाधान करने में उनकी कथित विफलता के लिये मंत्री का इस्तीफा मांग रहे थे।इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शिंगानालुर विधायक एन कार्तिक, पूर्व मंत्री पोंगालुर एन पलानीसामी ने किया। 
इन लोगों ने यहां के नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जल भंडारण के लिये जरूरी आधारभूत संरचना तैयार करने में कथित विफलता के लिये वेलुमणि के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन की अनुमति न होने के कारण पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

Desk Team