भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पार्टी के द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को न्यौता भेजा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार सुबह गोंडा इलाके में एक योग सत्र का आयोजन किया है और वह चाहते हैं कि केजरीवाल और दीक्षित इसमें हिस्सा लें। इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी भाग लेने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



