तमिलनाडु के द्रमुक विधायक जे अनबझगन का बुधवार को कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया। 61 वर्षीय अनबझगन किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से पहले से ग्रसित थे। अंबाज़गन एक हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। चेन्नई के निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। तमिलनाडु में कोरोना से किसी नेता की मौत का यह पहला मामला है।
निजी अस्पताल ‘डॉ. रेला इंस्टीट्यूट एंड मेडिकल सेंटर’ ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण उन्हें निमोनिया हो गया था, उनकी स्थिति गंभीर थी और उनकी तबियत आज तड़के तेजी से बिगड़ गई।’’ उसने बताया कि वेंटिलेटर पर रखे जाने सहित हर प्रकार की चिकित्सकीय सहायता के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,76,583 पहुंची, 1 लाख 33 हजार से ज्यादा मामले सक्रिय
द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने अनबझगन के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अनबझगन किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से पहले से ग्रसित थे। उन्हें तीन जून को वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार नजर आ रहा था, लेकिन सोमवार को उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी।


Download Android App
Download iOS App



