राहुल ने सीमा पर गतिरोध को लेकर मोदी पर साधा निशाना, बोले- चीन सीमा विवाद पर PM की चुप्पी से हैरान हूं

Summary :

राहुल गांधी ने फिर से सीमा विवाद को लेकर कहा है कि वह हैरान हैं कि चीन के सैनिकों के भारतीय सीमा में घुस आने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध को लेकर पिछले कुछ हफ्ते में सरकार से कई बार सवाल कर चुके हैं। उन्होंने बुधवार को फिर से सीमा विवाद को लेकर कहा है कि वह हैरान हैं कि चीन के सैनिकों के भारतीय सीमा में घुस आने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं।
 


गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा ‘चीन हमारी सीमा में आ गया है और लद्दाख में हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर चुका है। इस बीच प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए है और इस पूरे प्रकरण में कहीं 

नजर नहीं आ रहे हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि चीन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पूरी गलवान घाटी और पांगोंग त्सो के एक हिस्से पर अपना दावा बताया है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,76,583 पहुंची, 1 लाख 33 हजार से ज्यादा मामले सक्रिय

Desk Team