देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,76,583 पहुंची, 1 लाख 33 हजार से ज्यादा मामले सक्रिय

Summary :

कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल रहे महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 90787 हो गई है। 44860 सक्रिय मरीज हैं और 42638 ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी तक 3289 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 2 लाख 76 हजार से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9985 नए मामले दर्ज किए गए है। कुल मामलों में से 133632 मामले सक्रिय है। वहीं अब तक 1 लाख 35 हजार 206 लोग ठीक हो चुके है। महामारी के कारण अब तक देश में 7 हजार 745 मौतें हो गई हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 279 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 7,745 हुई और संक्रमण के 9,985 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,76,583 हो गई। 
कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल रहे महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 90787 हो गई है। 44860 सक्रिय मरीज हैं और 42638 ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी तक 3289 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में 34914 कोविड-19 के मरीज हैं, जिसमें से 16282 सक्रिय हैं और 18325 ठीक हुए हैं। अभी तक 307 लोगों की जान गई।
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 1,366 नए मामले सामने आए। अब भी 18,543 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 11,861 मरीज या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे कहीं और चले गए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 11335 पहुंच चुकी है, जिसमें से 4365 लोग सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा 6669 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और राज्य में 301 लोगों की मौत हुई है।

Desk Team