दुनिया में कई सारी ऐसी घटनाएं हैं जो हमें अक्सर चौंका देती हैं। आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा और आप हैरान हो जाएंगे। आपको बताते हैं कि बेंगलुरू में एक मरीज की ब्रेन की सर्जरी हो रही थी।
उस सर्जरी के दौरान मरीज गिटार बजा रहा था। एक खबर के अनुसार यह पता चला है कि पिछले हफ्ते बेंकलुरू के अस्पताल में एक 32 साल के शख्स की ब्रेन सर्जरी हो रही थी। वह इंसान टेकी ऑपरेशन टेबल में म्यूजिशियन बनता दिखाई दिया है।
खबरों के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि उस टेकी को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डन की शिकायत हो गई थी। डॉक्टर ने उस शख्स को ऑपरेशन करवाने को कहा था।
आपको बता दें कि उस इंसान को ढेढ़ साल पहले इस बीमारी का पता चला था। दरअसल वह इंसान एक दिन गिटार बजा रहा था और अचानक से उसकी मांसपेशियों में दर्द हुआ और उसे अपनी इस बीमारी केबारे में पता चला।
जब उसका ऑपरेशन हो रहा था तो वह गिटार बजा रहा था। ऑपरेशन टेबल पर सर्जन उसके ब्रेन में जब मांसपेशियों को जला रहे थे तो वह गिटार बजा रहा था। डॉक्टर्स को यह पता चल सके की किस जगह पर और कहां पर बीमारी है। उसकी 7 घंटे की सर्जरी हुई और उसके बाद वह ठीक हो गया।
इस बीमारी का नाम डायस्टोनिया है। आपको बता दें कि यह बीमारी महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज्यादा होती है। यह बीमारी इंसान के शरीर के कर्ई हिस्सों को प्रभावित कर देती है।
यह बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के वक्त उस शख्स की मांशपेशियों को झटके दे रहे थे। ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजव सीसी ने कहा है कि, उसे समस्या उस समय आती थी जब वह गिटार बजाता था, ऐसे में हमारे लिए प्रॉब्लम और उसकी सही जगह समझना बेहद जरूरी था।


Download Android App
Download iOS App










