पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि शहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में आते वक्त कुछ भाजपा “समर्थकों” द्वारा लगाए गए “देश के गद्दारों को, गोली मारो…” जैसे भड़काऊ नारों को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।
धनकड़ ने कहा कि भारत जैसे देश में जहां विशाल आबादी रहती है कुछ लोगों द्वारा नारे लगाया जाना मायने नहीं रखता और मीडिया को ऐसे मामलों की रिपोर्टिंग करते वक्त समझदारी भरी भूमिका निभानी चाहिए।
धनखड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मान लीजिए यहां एक हजार लोग हैं और एक व्यक्ति कुछ कहता है….यह उसके लिये 100 फीसद है…मेरे लिये यह .01 प्रतिशत। यह देश बेहद सकारात्मकता वाला है…यह बहुत बड़ा देश है।”
उन्होंने कहा, “मैं मीडिया से अपील करूंगा कि तुलनात्मक रहें और सनसनी से दूर रहें। यह सार्वजनिक जीवन में बेहद जिम्मेदार रहने का समय है।” भाजपा के तीन “समर्थकों” को नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



