कोलकाता : माकपा और कांग्रेस की छात्र इकाई ने सोमवार को शहीद मीनार मैदान का ‘शुद्धिकरण’ किया जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित किया था। समूह ने दावा किया कि कोलकाता का “ऐतिहासिक मैदान” भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को यहां आते वक्त लगाए गए “गोली मारो” जैसे भड़काने वाले नारों की वजह से दूषित हुआ था।
वाम दलों के छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और कांग्रेस की छात्र शाखा ‘छात्र परिषद’ ने शहीद मीनार के मंच को पानी से धोया और सांप्रदायिक ताकतों को राज्य के सद्भाव को नहीं बिगाड़ने देने की शपथ ली।
कांग्रेस नेता शुभांकर सरकार ने कहा, “हमनें एसएफआई के साथ मिलकर संयुक्त रूप से शहीद मीनार मैदान के शुद्धिकरण के कार्यक्रम का आयोजन किया। यह ऐतिहासिक मैदान पूर्व में कई राजनीतिक कार्यक्रमों का गवाह बना है लेकिन इससे पहले कभी भी यहां इस तरह की सांप्रदायिक बातें और गोली मारो जैसे नारे नहीं सुने गए।”


Download Android App
Download iOS App



