अमेरिका सहित दुनिया के विभिन्न देशों में कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ने की रपटों के मद्देनजर यहां ऊर्जा क्षेत्र पर विश्व का एक सबसे प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय सम्मेलन रद्द कर दिया गया है।
तेल एवं गैस उद्योग पर केंद्रित 39 वां सीईआरएवीक सम्मेलन यहां 9-13 मार्च तक चलने वाला था। इसमें विभिन्न देशों के पेट्रोलियम मंत्री और इस क्षेत्र की कंपनियों के शीर्ष अधिकारी और करीब 80 देशों के प्रतिनिधि शामिल होने वाले थे।
सम्मेलन की आयोजक सीईआरएवीक ने एक ट्वीट में कहा, ‘कोविद-19 को लेकर बढ़ती चिंताओं को देखते हुए हमें सीईआरएवीक2020 और सीडब्ल्यूएगोरा सम्मेलन को रद्द करने का कठिन फैसला करना पड़ा है। ’
कोविद-19 वायरस दिंबसर में चीन के वुहान से फैलाना शुरू किया और इससे वहां अब तक 3,000 से अधिक लोगों की जान चली गयी है और 88000 लोग संक्रमित हुए है। अमेरिका में भी कोरोना वायरस के 60 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और देश में शनिवार को इस बीमारी से दूसरी मौत की रपट आयी।


Download Android App
Download iOS App



