मुंबई : कोरोना वायरस का कहर अब पूरे देश में फैलता जा रहा है कोरोना का असर अब व्यापार पर भी पड़ने लगा है। कोरोना वायरस के खतरे और सीटें खाली रहने के कारण मध्य रेलवे ने मंगलवार को बाहर जाने वाली 23 ट्रेनों को जबकि पश्चिमी रेलवे ने पांच ट्रेनों को एक अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया है।
मध्य रेलवे की ओर से रद्द की गई ट्रेनों में मुंबई, पुणे, नागपुर और भुसावल से शुरू होने वाली कुछ लोकप्रिय ट्रेने शामिल हैं।वहीं पश्चिमी रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों में मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस (दोनों मुंबई में) और इंदौर से बन कर चलने वाली रेल गाड़ियां शामिल हैं। ट्रेनों को रद्द करने का यह फैसला बुधवार से प्रभाव में आएगा।


Download Android App
Download iOS App



