केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं के लिए तैयारियां तत्परता से की जा रही हैं। लेकिन केदारनाथ धाम में कई दिनों से मौसम खराब होने से हो रही बारिश और भारी बर्फबारी होने के कारण किए जा रहे निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में व्यवधान हो रहा है। इसके बावजूद श्रमिकों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में भी भारी बर्फबारी में कार्य किया जा रहा है।बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में भक्त केदारनाथ में भगवान शिव के दर्शन करने जाते है।

केदारनाथ यात्रा मार्ग प्रभावित
अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में विगत दिनों से हो रही बारिश एवं भारी बर्फबारी के कारण भैरव ग्लेशियर के समीप ग्लेशियर व हिमखण्ड आने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु अवरूद्ध हो गया है। उन्होंने अवगत कराया कि बर्फबारी रूकने पर श्रमिको द्वारा अवरूद्ध मार्ग से बर्फ हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।



Download Android App
Download iOS App



