आधार-राशन कार्ड लिंक नहीं होने के कारण भूख से हुई बच्ची की मौत

Summary :

NULL

झारखंड में 11 साल की बच्ची संतोषी की भूख से हुई मौत मामले में झारखंड सीएम रघुवर दास ने सिमडेगा डीसी को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। सीएम रघुवर दास ने कहा है कि रिपोर्ट में आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवायी की जाएगी। सीएम ने पीड़ित परिवार को 50 हज़ार की सहायता देने का निर्देश भी दिया है।

आपको बता दे की झारखंड के सिमडेगा जिले में 11 साल की लड़की सिर्फ इसलिए भूख से तड़प-तड़प कर मर गई, क्योंकि उसका परिवार राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करा पाया। संतोषी कुमारी नाम की इस लड़की ने आठ दिन से खाना नहीं खाया था, जिसके चलते बीते 28 सितंबर को भूख से उसकी मौत हो गई।

खाद्य सुरक्षा को लेकर काम करने वाली संस्था के सदस्यों ने रविवार को इस घटना का खुलासा किया है। संस्था की मानें तो करीमती गांव की संतोषी कुमारी की मौत पिछले महीने 28 तारीख को इसलिए हो गई, क्योंकि घर पर पिछले आठ दिन से राशन ही नहीं था।

संतोषी की मां कोईली देवी ने संस्था के सदस्यों को बताया कि आधार कार्ड लिंक नहीं होने की वजह से उन्हें फरवरी से ही पीडीएस स्कीम का सस्ता राशन नहीं मिल रहा था। इसी दौरान 27 सितंबर को संतोषी की तबीयत बिगड़ी, उसके पेट में काफी दर्द हो रहा था और भूख के मारे उसका शरीर अकड़ गया था।

कोयली देवी बताती है कि मैं जब वहां चावल लेने गई तो मुझे बताया गया कि राशन नहीं दिया जाएगा.” वो आगे कहती है कि मेरी बेटी ‘भात-भात’ कहते कहते मर गई। कोयली देवी ने एक एक्टिविस्ट को बताया कि बीती 28 सितंबर को उनकी बेटी की मौत हो गई ।

Desk Team