छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ने की मांग राज्य सरकार से की है। श्री कंवर ने यहां कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया में भारी अव्यवस्था के चलते किसानों का पूरा धान खरीदी केन्द्रों में नहीं पहुंच पाया है। दो दिन बाद इक्तीस (31) जनवरी को धान खरीदी की समय सीमा समाप्त हो जायेगी।
प्रदेश के हजारों किसान समर्थन मूल्य और बोनस से वंचित हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी के लिए पर्याप्त संख्या में बोरा उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से हजारों किसानों का धान नहीं खरीदा जा सका है। पूर्व में जिन किसानों ने धान बेचा है, उन्हें भुगतान नहीं हो रहा है, जिसके कारण अनेक आशंकाओं से घिरे हुए है।
प्रदेश भर में किसानों को धान खरीदी के लिए टोकन नहीं दिया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश में भीग जाने से धान का रंग बदल गया है, जिसके कारण किसानों का धान खरीदने से इनकार किया जा रहा है। हालांकि पानी से भीगे धान का चावल बिल्कुल साफ है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल संज्ञान लेकर धान खरीदी प्रक्रिया में व्याप्त अव्यवस्था को दूर करना चाहिए। साथ ही किसानों के हित में धान खरीदी की तिथि 31 जनवरी से बढ़कर पन्द्रह 15 फरवरी करना चाहिए। ताकि प्रदेश के सभी किसानों को समर्थन मूल्य और बोनस का लाभ मिल सके।


Download Android App
Download iOS App



