ओडिशा में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 30 घायल

Summary :

ओडिशा के कालाहांडी जिले में सोमवार को एक बस पलटने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया

पटना : ओडिशा के कालाहांडी जिले में सोमवार को एक बस पलटने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जयपुर जाने वाली बस भुवनेश्वर से आ रही थी।

ओडिशा बस हादसा

इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-26 पर जोल्को के निकट एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

30 घायल

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Desk Team